तमिलनाडु में ट्रेलर ट्रक और बस की टक्कर, छह लोगों की मौत

Summary :

तमिलनाडु के चेंगलपट्ट जिले के मदुरंतकम के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए।

तमिलनाडु के चेंगलपट्ट जिले के मदुरंतकम के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत छह यात्रियों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। एक चश्मदीद ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तमिलनाडु में चेन्नई और तिरुचि के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की बस सुबह करीब 7.45 बजे एक कंटेनर ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
बस चेन्नई से चिदंबरम के रास्ते में थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का बायां हिस्सा फट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।

Desk Team