कुड़मी जनजाति समूह के विभिन्न संगठनों ने पश्चिम बंगाल सरकार से अगले मंगलवार को उनके त्योहार पर राज्य में अवकाश की घोषणा करने की मांग को लेकर शनिवार को झारग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में कई सड़कों को अवरुद्ध करना शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने दोनों जिलों में राज्य के राजमार्गों और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर पारंपरिक हथियारों के साथ सुबह करीब छह बजे नाकेबंदी शुरू कर दी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। क्षेत्र में सड़कें काफी हद तक खाली नजर आईं।
वहीं, पड़ोसी बांकुड़ा और पुरुलिया जिलों में भी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शाम तक नाकेबंदी जारी रहेगी और मांग पूरी नहीं होने पर प्रदर्शन तेज किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



