महाराष्ट्र के नागपुर से एक घटना सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति ने घर की बिजली गुल होने से नाराज होकर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के नागपुर स्थित घर को उड़ाने की धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि नकली बम की धमकी देने वाले अपराधी का पता लगा लिया गया है और उसे जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

जांच में नहीं मिला कोई बम
अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार की तड़के सुबह 2 बजे, नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम को एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि फडणवीस के घर के बाहर एक बम लगाया गया है, जिसके बाद फोन करने वाले ने अचानक फोन काट दिया। मौके पर पुलिस की एक टीम और बम निरोधक दस्ते को भेजा गया और वीआईपी घर के अंदर और बाहर पूरी तरह से जांच की गई, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। फडणवीस और उनका परिवार फिलहाल मुंबई में है।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस की जांच में पता चला कि फोन करने वाला कान्हान इलाके का है, जहां वह बिजली गुल होने के कारण अंधेरे में रह रहा था, और गुस्से में उसने बम की धमकी दी थी। कुमार ने कहा कि धमकी भरा फोन करने पर शख्स को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



