तेलंगाना में टीआरएस अपने बलबूते अगली सरकार बनायेगी : ओवैसी

Summary :

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज अपराह्र तेलंगाना के कार्यवाहक और अगले मुख्यमंत्री, केसीआर साहब से मुलाकात करूंगा।

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) अपने बलबूते तेलंगाना में अगली सरकार बनायेगी और उनकी पार्टी टीआरएस तथा उसके प्रमुख के चन्द्रशेखर राव के साथ खड़ी रहेगी। ओवैसी ने कहा कि वह सोमवार को अपराह्र केसीआर (राव) से मिलेंगे।

ओवैसी ने कहा,‘‘यह राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य की ओर हमारा पहला कदम है।’’ हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं आज अपराह्र तेलंगाना के कार्यवाहक और अगले मुख्यमंत्री, केसीआर साहब से मुलाकात करूंगा। इंशाअल्लाह वह अपने बलबूते ही सरकार बनायेंगे ओर मजलिस उनके साथ खड़ी रहेगी। यह राष्ट्र निर्माण के एक बड़े लक्ष्य की ओर हमारा पहला कदम है।’’

Asaduddin Owaisi

ओवैसी का विवादित बयान, बोले – मुस्लिम मुक्त भारत चाहती है BJP

एआईएमआईएम ने सात दिसम्बर को हुए विधानसभा चुनाव में आठ सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि 2014 के चुनाव में इस पार्टी ने सात सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये थे और टीआरएस का समर्थन किया था। तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी।

बदलाव के लिए तैयार है तेलंगाना, सरकार बनी तो घर बनाने के लिए 5 लाख रुपये देंगे : राहुल गांधी

Desk Team