पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि उनका देश जम्मू-कश्मीर के लोगों को कूटनीतिक, राजनीतिक एवं नैतिक सहयोग देना जारी रखेगा। मानवाधिकार दिवस पर अपने संदेश में खान ने यह टिप्पणी की। यह दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। 70 साल पहले आज ही के दिन मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को मानवाधिकार दिवस के रूप में स्वीकार किया गया था।
इमरान खान ने कहा, ”मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 70वीं वर्षगांठ पर, मानवीय गरिमा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के अपरिहार्य अधिकार के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों के न्यायोचित संघर्ष में हम अपने पूर्ण कूटनीतिक, राजनीतिक एवं नैतिक समर्थन की पुन: पुष्टि करते हैं।”
इमरान ने माना – पाकिस्तान में रची गई थी मुंबई हमले की साजिश, दोषियों को देंगे सजा
उन्होंने कहा कि यह साल पाकिस्तान के लिए इस लिहाज से भी महत्त्वपूर्ण है कि वह अब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य है। इमरान खान ने कहा, ”पाकिस्तान का चौथी बार परिषद का सदस्य बनना अंतरराष्ट्रीय समुदाय का पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नीतिगत संरचना के तहत आम सहमति निर्माता के तौर पर मानने के भरोसे का गवाह है।”


Download Android App
Download iOS App




