Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के बागेश्वर में इस समय बारिश का दौर जारी है। वहां शुक्रवार की शाम से ही लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश में कई दिनों से मौसम थोड़ा साफ था, लेकिन अब एक बार फिर बारिश ने जोर दिया है। मौसम विभाग अभी और ज्यादा बारिश होने की चेतावनी दे रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि प्रदेश में कुछ दिन बाद अभी और ज्यादा बारिश बढ़ सकती है।
बंद मार्ग खोलने का काम शुरू
दरअसल, शुक्रवार की शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण डेढ़ दर्जन सड़कें बंद हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया है कि बंद मार्ग खोलने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगे आरे के पास चट्टान दरकने से बागेश्वर- कपकोट मोटर मार्ग बंद हो गया है।
कई मकानों के ध्वस्त होने की खबर
लगातार हो रही बारिश से कई मकान भी ध्वस्त हो गए हैं, हांलाकि अभी कहीं से भी किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। सरयू के उफनाने से नगर में पानी का भी संकट गहरा गया है।


Download Android App
Download iOS App



