आम तौर पर ‘याबा’ के नाम से प्रसिद्ध 10 किलोग्राम मादक पदार्थ के साथ ड्रग का लेन-देन करने वाले दो लोगों को यहां गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल के कर्मियों ने पूर्व सूचना के आधार पर गुरुवार को बसंती राजमार्ग पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली और रिपन हुसैन (35) व रिपन एसके (23) के पास से मादक पदार्थ को जब्त किया।
पुलिस ने कहा, “दोनों मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं और उन्हें शुक्रवार को कोलकाता के न्यायालय में पेश किया जाएगा।” अधिकारी ने कहा, “आमतौर पर ‘याबा’ के रूप में प्रसिद्ध एम्फैटामिंस के कुल नौ पैकेट जब्त किया गया है। उसमें 100,000 गोलियां हैं, जिनका वजन करीब 10 किलोग्राम है।”


Download Android App
Download iOS App



