देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 1071 मामलें आ चुके हैं और वाइरस से 29 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आंध्र प्रदेश में दो और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा कि राजामहेंद्रवरम में 72 वर्षीय शख्स और काकीनाडा का 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

विभाग ने कहा कि उनके यात्रा विवरणों का पता लगाया जा रहा है।ये दो मामले सामने आने के बाद पूर्वी गोदावरी जिले में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है।बुलेटिन में बताया गया कि रविवार से अब तक 33 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 31 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।


Download Android App
Download iOS App



