देश में जारी लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने उत्तर प्रदेश में रह रहे दिल्लीवासियों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है, इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल सरकार से दिल्ली में रहने वाले यूपी के निवासियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य आवश्यकताओं की देखभाल की भी उम्मीद जताई है।
उन्होंने पत्र में लिखा, वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है। अब तक इस महामारी ने 6।5 लाख लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का ऐलान किया, जिससे इस संक्रमण को फैलने से रोका जाए।
पत्र में आगे लिखा, मैं आश्वस्त करता हूँ कि इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश में रह रहे आपके प्रदेश के हर व्यक्ति की मदद की जाएगी और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करते हुए उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। साथ ही मुझे पूर्व विश्वास है उत्तरा प्रदेश के जितनी भी लोग दिल्ली में रहते है उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा भी आपके स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी ने ये पत्र ऐसे समय ने लिखा है जब लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश के हज़ारों लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने ऐसे लोगों के रहने और खाने के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए है। दिल्ली के कई स्कूलों में दूसरे राज्यों के लोगों के रहने और खाने के व्यापक स्तर पर इंतजाम किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



