ओडिशा में Covid-19 संक्रमण के दो और मामले सामने आए हैं, जिससे इस महीने कुल मामलों की संख्या पांच हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
Highlights:
- नवंबर में कोरोना वायरस के 11 मामले दर्ज किए गए
- इस महीने अब तक केवल पांच मामलों का पता चला
- पूरे भारत में कोविड-19 मामलों में मामूली वृद्धि हुई
राज्य के सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “नवंबर में कोरोना वायरस के 11 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस महीने अब तक केवल पांच मामलों का पता चला है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और जिलों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमीरी के लिए निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है।” उन्होंने कहा कि पूरे भारत में कोविड-19 मामलों में मामूली वृद्धि हुई, जिसमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा जैसे राज्यों से 90 फीसदी से भी अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कोविड जैसी महामारी मानव जीवन पर विनाशकारी प्रभाव और लाखों लोगों के जीवन एवं आजिविका को खतरे में डालती है।” उन्होंने कहा, महामारी से निपटने की तैयारी के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर हमारी लचीली स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने और आपदा एवं महामारी मुक्त ओडिशा के लिए हर घर में योद्धाओं को तैयार करने की प्रतिबद्धता को दोहराएं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





