पुलिस की सुरक्षा में दो महिलाओं ने शुरू की सबरीमाला की चढ़ाई

Summary :

सभी आयु वर्ग की महिलाओं को सबरीमाला में प्रवेश की इजाजत देने वाले 28 सितंबर के फैसले को लेकर केरल में श्रद्धालुओं-BJP ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

रजस्वला आयु वर्ग की दो महिलाओं ने श्रद्धालुओं के कड़े विरोध के बावजूद सोमवार तड़के सबरीमाला मंदिर पहुंचने के लिए चढ़ाई शुरू कर दी। रविवार को सबरीमाला में बेहद नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब हजारों श्रद्धालुओं ने पुलिस की सुरक्षा में मंदिर की ओर बढ़ रहीं 50 वर्ष से कम आयु की 11 महिलाओं के एक समूह का रास्ता रोक दिया था।

मल्लपुरम की बिन्दु और कोझिकोड की दुर्गा पुलिस के भारी सुरक्षा के बीच मंदिर की ओर बढ़ रही हैं। बिन्दु ने कहा, ”हम यहां भगवान अयप्पा के ‘दर्शन’ करने आए हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू किया जाना चाहिए और उम्मीद है कि पुलिस हमें सुरक्षा मुहैया कराएगी।”

Sabarimala

सबरीमाला में 4 ट्रांसजेंडर ने भगवान अयप्पा के किए दर्शन

सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत देने वाले 28 सितंबर के फैसले को लेकर केरल में श्रद्धालुओं एवं भाजपा ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है। वार्षिक तीर्थयात्रा का पहला चरण अगले तीन दिनों में खत्म होने वाला है और हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं।

बिन्दु और दुर्गा पुलिस की सुरक्षा में सनिधानम से एक किलोमीटर दूर मराकूटम पहुंच गई हैं। वे अपने साथ और पुलिसकर्मियों के आने का इंतजार कर रही हैं। इन महिलाओं को इससे पहले श्रद्धालुओं ने सबरीमाला के रास्ते में पड़ने वाले अप्पाचीमेदु में रोक दिया था जिन्हें बाद में पुलिस ने हटा दिया। भाजपा ने इन महिलाओं के घर के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Desk Team