राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के लोकसभा सांसद उदयनराजे भोसले ने भाजपा में शामिल होने को लेकर लगाई जा रही अटकलों को खत्म करते हुये शुक्रवार को घोषणा की है कि वह शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में सत्ताधारी पार्टी में शामिल होंगे।
वीर सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और महाराष्ट्र के चार राकांपा सांसदों में से एक उदयनराजे भोसले ने ट्विटर पर यह घोषणा की। वही, दिल्ली में लगभग आधी रात को उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।
सोशल मीडिया साइट पर एक ग्राफिक साझा करते हुए, भोंसले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी दिल्ली में इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
आजम खान के बचाव में उतरे अखिलेश, बोले- सरकार की शह पर कहर बरपा रहा है जिला और पुलिस प्रशासन
पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा से सांसद भोंसले ने एक दिन पहले गुरुवार को पुणे में राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। भोसले ने ट्वीट किया, “मुझे आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिली। मेरे लिए उसी प्यार और आशीर्वाद को हमेशा बनाए रखियेगा।”


Download Android App
Download iOS App



