उद्धव गुट का भाजपा पर हमला हनुमान की गदा काम न आई, इसलिए उन्हें महाराष्ट्र में औरंगजेब की जरूरत

Summary :

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के मुखपत्र सामना ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा है कि उनके लिए महाराष्ट्र की राजनीति में औरंगजेब एक नया हथियार बन गया है। इसमें आगे कहा गया है कि भाजपा पिछले महीने कर्नाटक में भगवान हनुमान की गदा लहराने के बावजूद विधानसभा चुनाव हार गई और इसलिए भाजपा को अब महाराष्ट्र में औरंगजेब की जरूरत है

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के मुखपत्र सामना ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा है कि उनके लिए महाराष्ट्र की राजनीति में औरंगजेब एक नया हथियार बन गया है। इसमें आगे कहा गया है कि भाजपा पिछले महीने कर्नाटक में भगवान हनुमान की गदा लहराने के बावजूद विधानसभा चुनाव हार गई और इसलिए भाजपा को अब महाराष्ट्र में औरंगजेब की जरूरत है।
औरंगजेब भाजपा के लिए एक नया राजनीतिक हथियार बना
सामना में कहा गया कि महाराष्ट्र में औरंगजेब भाजपा के लिए एक नया राजनीतिक हथियार बन गया है। लेकिन यह हिंदुत्व को विनाश के रास्ते पर ले जाने जैसा है। बता दें कि बुधवार को कोल्हापुर में दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। आरोप था कि एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों की ओर से सोशल मीडिया स्टेटस पर आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप के साथ मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर का उपयोग किया गया था।
फिर से औरंगजेब को वापस लाने की कोशिश
सामना ने अपने संपादकीय में कहा कुछ राजनीतिक दल औरंगजेब को 400 से अधिक वर्षों से दफन किए जाने के बावजूद वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले किसी ने अहमदनगर में औरंगजेब की तस्वीर दिखाई और फिर किसी ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। यह पूरे राज्य में दंगे भड़काने के लिए सोची समझी चाल थी

Desk Team