महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने परोक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं को लोगों को ऐसे ‘फर्जी तत्वों’ के बारे में जागरूक करना चाहिए जो भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं।
शिवसेना प्रमुख ठाकरे मंगलवार को पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। ठाकरे के एक करीबी सहयोगी ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा कि शिवसेना 22 से 27 फरवरी के बीच राज्य भर के लोगों तक पहुंचने के लिए ‘शिव संपर्क’ अभियान चलाएगी।
उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग भगवान राम के नाम पर पैसे एकत्र कर रहे हैं। शिवसेना के कार्यकर्ताओं को ऐसे फर्जी तत्वों के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए।’ वह अयोध्या में राम मंदिर के लिए धन संग्रह के अभियान को लेकर जाहिरा तौर पर भाजपा पर निशाना साध रहे थे
उन्होंने कहा कि जब आम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो वे शिवसेना से संपर्क करते हैं और पार्टी तथा लोगों के बीच के इस संबंध को कायम रखा जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को शिवसेना नीत गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताना चाहिए तथा लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को सरकार तक पहुंचाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



