महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज (शुक्रवार) दिल्ली आ रहे हैं। वह शाम 4 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।उद्धव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है।
होय
महाराष्ट्राचे मुख्यमंत्री मा.ऊदधव ठाकरे हे ऊद्या दिल्ली येथे मा.पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांची भेट घेत आहेत.
ही सदिच्छा भेट आहे.
बाकी तपशिलात खोल शिरण्याची गरज नाही.
जय महाराष्ट्र— Sanjay Raut (@rautsanjay61) February 20, 2020
पिछले साल नवंबर में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उद्धव ठाकरे की पहली दिल्ली यात्रा होगी जिसमें वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। शिवसेना ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद उद्धव का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मिलने का कार्यक्रम है।
उद्धव ठाकरे ने पिछले साल 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें सर्वसम्मति से तीन दलों के महाविकास अघाड़ी का नेता चुना गया था। महाविकास अघाड़ी में शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठबंधन दल हैं।
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे के अगुवाई वाले दल शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ कर वैचारिक रूप से अपने धुर विरोधी दल एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन कर लिया था। महाराष्ट्र में पिछले साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हुए थे लेकिन काफी उठापटक के बाद नवंबर में सरकार का गठन हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



