शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शुभकामनाएं दीं।
शिवसेना के बागी नेता शिंदे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
ठाकरे ने मराठी में ट्वीट किया, ‘‘नव नियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि आप महाराष्ट्र के लिए अच्छा काम करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



