सीएम यादव : Ujjain में बनेगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क

Summary :

Ujjain : मध्य प्रदेश के उज्जैन की पहचान धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के तौर पर है। लेकिन, आने वाले समय में प्रदेश को नई पहचान मिलने वाली है। यहां देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बनेगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। Ujjain में बनेगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश(Ujjain )में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में स्थापित होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रचलित व प्रस्तावित परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इसके माध्यम से…

Ujjain

Ujjain : मध्य प्रदेश के उज्जैन की पहचान धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के तौर पर है। लेकिन, आने वाले समय में प्रदेश को नई पहचान मिलने वाली है। यहां देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क बनेगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Ujjain में बनेगा देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश(Ujjain )में देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में स्थापित होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के अंतर्गत अनेक प्रचलित व प्रस्तावित परियोजनाओं पर कार्य जारी है। इसके माध्यम से बाकी गतिविधियों के साथ ही आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

उज्जैन में बनेगा सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस पार्क : CM यादव - The biggest medical device park will be built in Ujjain

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री के पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद से मोहन यादव औद्योगिक विकास पर खास जोर दे रहे हैं। पिछले दिनों उज्जैन में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किया गया था। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के बड़े निवेशक पहुंचे थे। इन निवेशकों ने क्षेत्र सहित राज्य के अन्य हिस्सों में निवेश की इच्छा जताई और निवेश के लिए समझौता भी किया।

उज्जैन में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क, जानें .. कैसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित होगी ये योजना

इन कोशिशों के चलते जहां राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, वहीं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से कई और प्रयास किए जाएंगे। यह भरोसा राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिलाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar