मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अब धर्म की राजनीति को लेकर एक्शन मोड में दिखी। उन्होंने कहा कि राम व रामायण का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। राठ कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित छात्र शंखनाद जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारती ने कहा कि रामचरितमानस पर विवाद खड़ करने वालों को समझना चाहिये कि हिन्दू जनमानस राम और रामायण का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।
शराब बंदी लागू करने के सिलसिले में प्रस्ताव दें
उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश में वह शराब बंदी की वकालत करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जल्द ही मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चौहान को शराब बंदी लागू करने के सिलसिले में प्रस्ताव दें। उन्होने कहा कि शराब के ठेके स्कूल कालेजो से कम से कम एक किलोमीटर दूर हों जबकि मजदूरो की बस्ती से आधा किमी,अस्पताल और न्यायालयों से भी दूरी बनी रहे।
अंतिम सांस तक राजनीति चलती रहेगी
भारती ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के साथ काम करने में आनंद की अनुभूति होती है। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह कुछ समय से राजनीति से दूर रही है मगर वह अंतिम सांस तक राजनीति करती रहेंगी। आवारा जानवरों की समस्या पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि जब तक किसान गायों की उपयोगिता नही समझेगे, तब तक अन्ना प्रथा समाप्त नही होगी।


Download Android App
Download iOS App



