महाराष्ट्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ठाणे शहर में एक लावारिस कुत्ते को जिंदा जला दिया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में ‘सिटिजंस फॉर एनिमल प्रोटेक्शन फाउंडेशन’ के 20 वर्षीय सदस्य ने राबोड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी।
अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायतकर्ता ने कहा कि उसे मंगलवार शाम को मसानवाड़ा में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस कुत्ते को जलाये जाने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद वह घटनास्थल गया और वहां कुत्ते को अधजली अवस्था में पाया जिसे वह पशुओं के अस्पताल ले गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 429 (मवेशियों को मारने या अपंग बनाने जैसे कृत्य इत्यादि करने) और पशुओं पर क्रूरता रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



