पूर्व CBI निदेशक रंजीत सिन्हा का हुआ निधन, कोरोना वायरस महामारी से थे संक्रमित

Summary :

सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया और माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का दिल्ली में शुक्रवार सुबह निधन हो गया और माना जा रहा है कि उनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण हुई। वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 68 वर्ष के थे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा समझा जा रहा है कि गुरुवार रात को सिन्हा के कोरोना वायरस संक्रमित होने का पता चला था।
अपने प्रोफेशनल करियर में सिन्हा ने सीबीआई डायरेक्टर, आईटीबीपी डीजी जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। सीबीआई ने ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस भी दर्ज किया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर के पद पर रहते हुए कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी। 
इसके साथ ही उन्होंने बिहार कैडर के 1974 बैच के अधिकारी सिन्हा ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल का नेतृत्व किया था और 2012 में सीबीआई प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पटना एवं दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो में वरिष्ठ पदों पर जिम्मेदारी निभाई। 

Desk Team