केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार सुबह यहां श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना की।मंदिर न्यास के एक पदाधिकारी ने बताया कि शाह ने मंदिर में ‘आरती’ एवं ‘अभिषेक’ किया तथा ईश्वर का आशीर्वाद मांगा।केंद्रीय मंत्री शनिवार से महाराष्ट्र के दो-दिवसीय दौरे पर हैं। वह रविवार को यहां केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और पुणे के तालेगांव स्थित राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक इकाई का दौरा करेंगे।
शाह शहर स्थित वैकुंठ मेहता राष्ट्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे और पुणे नगर निगम में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे। वह यहां भारती जनता पार्टी (भाजपा) की एक सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।

बता दें कि शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि राज्य में अब केवल तीन सहकारिता समितियां बची हैं।विट्ठलराव विखे पाटिल साहित्य पुरस्कार समारोह और सहकारिता परिषद सम्मेलन में शाह ने यह भी पूछा कि महाराष्ट्र में सहकारी बैंकों में करोड़ों रुपये के घोटाले कैसे हुए।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आजादी के 75वें वर्ष में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की थी और “मैं सहकारिता आंदोलन के कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से बताना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तुरंत हर संभव सहायता प्रदान करेगी। सहकारी समितियों की आवश्यकता है।”उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यह आंदोलन आगे बढ़े।


Download Android App
Download iOS App



