काजोल बॉलीवुड की सबसे सफल सितारों में से एक हैं। काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ जुहू स्थित अपने आलीशान बंगले में रहती हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिसने पास एक नहीं कई घर हैं और कई स्टार्स ने अपने घरों को किराए पर दिया है। काजोल का नाम भी अब उसी लिस्ट में शामिल हो गया है। खबरों की मानें तो काजोल ने अपने पवई स्थित एक अपार्टमेंट को किराए पर दे दिया है, जिससे उनको हर महीने करीब 90,000 रुपये मिला करेगा।

काजोल की बात करें तो वो अजय देवगन समेत अपनी पूरी फैमिली के साथ जुहू के बंगले में रहती हैं। अजय देवगन ने इसे 60 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसका नाम शिवशक्ति है। ये करीब 590 स्क्वायर यार्ड में फैला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल की फिल्म त्रिभंगा इसी साल रिलीज हुई थी। फिल्म में तीन जेनरेशन की कहानी दिखाएगी।

आपको बता दें कि काजोल से पहले प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित कई स्टार्स ने अपने-अपने अपार्टमेंट को किराए पर दे चुके हैं। जैकलीन फर्नांडीज प्रियंका चोपड़ा की किराएदार हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन ने भी एक्ट्रेस कृति सेनन को 10 लाख रुपये प्रति महीने की कीमत पर अपना एक डुपलेक्स यूनिट किराए पर दिया है। सलमान खान ने बांद्रा वेस्ट स्थित शिवस्थान हाईट्स में अपने अपार्टमेंट को रेंट पर दिया है। चर्चा है कि उन्होंने 95 हजार रुपये प्रति महीने के किराए पर ये मकान दिया है।


Download Android App
Download iOS App



