केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले राजनाथ ने पहले रोड शो किया। रोड शो में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय व दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश सरकार के कई मंत्री इस दौरान मौजूद है।
रोड शो से पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की। राजनाथ सिंह के नामांकन के साथ मोहनलालगंज से बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित के अनुसार, गृह मंत्री राजनाथ और कौशल किशोर हजरतगंज होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
माया-योगी के बाद अब आजम और मेनका नहीं कर सकेंगे प्रचार, EC ने लगाई रोक
इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत भी होगा। दोनों नेता हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर में हवन पूजन करने भी जाएंगे। गौरतलब है कि लखनऊ सीट बीजेपी के पास करीब दो दशकों से है। इस सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है। 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से जीते थे। हालांकि, अभी कांग्रेस और सपा-बसपा-रालोद गठबंधन ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।


Download Android App
Download iOS App




