केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने मंगलवार को कहा कि विधान परिषद चुनाव के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल साफ हो गया है और लोग महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार से तंग आ चुके हैं।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने दावा किया कि एमवीए में किसी का किसी पर भी कोई नियंत्रण नहीं है और लोगों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है।
दानवे ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा, ‘‘ विधान परिषद के चुनाव से यह स्पष्ट हो गया है कि एमवीए के वोट विभाजित थे और निर्दलीय सदस्यों ने हमारा (भाजपा) समर्थन किया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने कहा कि इससे संकेत मिलता है कि एमवीए सरकार में तनातनी चल रही है।हम घटनाक्रम पर नजर रखेंगे।
जानिए क्या रहा विधान परिषद का परिणाम
महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) को दो-दो सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस को एक ही सीट से संतोष करना पड़ा।

Download Android App
Download iOS App