तमिलनाडु में कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के उपाय के तहत करीब चार महीने से बंद जिम 10 अगस्त से अपनी सेवाएं दोबारा शुरू कर सकेंगे। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक तमिलनाडु जिम मालिक एवं प्रशिक्षक कल्याण संघ की मांगों पर विचार करने के बाद मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने यह फैसला लिया है।
सरकार ने कहा कि पलानीस्वामी ने 10 अगस्त से जिम खोलने की अनुमति देने का आदेश दिया है और केंद्र सरकार ने आज से ही ऐसी सुविधाओं को खोलने की मंजूरी दी है।
अयोध्या में सुनहरा अध्याय रच रहा है भारत, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा राम मंदिर : PM मोदी
विज्ञप्ति के मुताबिक जिम में केवल 50 साल उम्र तक के लोगों को ही आने की अनुमति होगी और मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन करना होगा जो सरकार अलग से जारी करेगी।
उल्लेखनीय है कि कोविड 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च से लागू लॉकडाउन के बाद से अन्य संस्थानों के साथ जिम भी बंद है। हालांकि, अन्य कारोबार और गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की अनुमति दी गई और अब जिम को खोलने की अनुमति दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



