उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के बाद बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर की आधारशिला रखना नवीन युग का प्रारंभ है और यह युग ‘रामराज्य’ तथा ‘नए भारत के निर्माण’ का है।
योगी ने ट्वीट किया, ”आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्री राम मंदिर की आधारशिला रखना, एक नवीन युग के प्रारंभ का सुअवसर है। यह नया युग लोककल्याण के लिए तपोमयी सेवा का है। यह युग रामराज्य का है। यह युग प्रभु श्री राम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का है। जय श्री राम!”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा श्री राम मंदिर की आधारशिला रखना, एक नवीन युग के प्रारंभ का सुअवसर है।यह नया युग लोककल्याण हेतु तपोमयी सेवा का है। यह युग रामराज्य का है। यह युग प्रभु श्री राम के आदर्शों के अनुरूप नए भारत के निर्माण का है।जय श्री राम! pic.twitter.com/0ynn3SBGIk— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2020
उन्होंने कहा, ‘‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन का यह अवसर, गौरव का है, आह्लाद का है, संतोष का है, सत्यजीत करुणा का है। हम भाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम ने हमें इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी होने का सकल आशीष प्रदान किया।’’
योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ” राम काज करिबे को आतुर ….शताब्दियों की प्रतीक्षा और संकल्प की पूर्णाहुति करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने श्री अवधपुरी में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन किया। गणमान्य जनों की उपस्थिति में इस अविस्मरणीय अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा शिलापट्ट अनावृत्त किया गया।’’
राम काज करिबे को आतुर!शताब्दियों की प्रतीक्षा और संकल्प की पूर्णाहुति करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने श्रीअवधपुरी में श्री राम मंदिर का भूमिपूजन किया।गणमान्य जनों की उपस्थिति में इस अविस्मरणीय अवसर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलापट्ट अनावृत्त किया गया। pic.twitter.com/SFoE8zH9XY— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2020
उन्होंने कहा कि श्रीरामलला के चिर अभिलाषित भव्य-दिव्य मंदिर की आधारशिला आज प्रधानमंत्री के कर-कमलों से रखी गई है। श्री अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर भारत की सांस्कृतिक अन्तरात्मा की समरस अभिव्यक्ति का प्रतिमान सिद्ध होगा।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन का यह अवसर, गौरव का है, आह्लाद का है, संतोष का है, सत्यजीत करुणा का है।हम भाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम ने हमें इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी होने का सकल आशीष प्रदान किया।जय सिया राम! pic.twitter.com/QlpmM5yRIL— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 5, 2020
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मर्यादा के प्रतिमान, पुरुषोत्तम, श्री अवधपुरी के प्राणप्रिय राजा श्रीराम के दिव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार। भाव-विभोर करने वाले इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रत्येक देशवासी का मन आह्लादित है, हर्षित और मुदित है।


Download Android App
Download iOS App



