कर्नाटक विधान परिषद में आज गोरक्षा कानून पर बहस के दौरान खूब हंगामा हुआ। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्यों ने डिप्टी चेयरमैन अश्वथनारायण को चेयर से हटा दिया, इतना ही नहीं डिप्टी चेयरमैन के साथ धक्का मुक्की भी हुई। जिसके बाद चेयरमैन ने विधान परिषद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
विधान परिषद में कांग्रेस सदस्यों द्वारा की गई इस हरकत पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी एमएलसी लहर सिंह सिरोया ने कहा, कुछ सदस्यों ने विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन को जबरन हटाकर गुंडों की तरह व्यवहार किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हमने अपने परिषद के इतिहास में ऐसा शर्मनाक दिन कभी नहीं देखा। मुझे शर्म आ रही है कि जनता हमारे बारे में क्या सोच रही होगी’।
शक्ति अधिनियम के खिलाफ देवेंद्र फडणवीस बोले- जल्दबाजी और बिना चर्चा के पेश हुआ कानून
वहीं इस मामले में कांग्रेस एमएलसी प्रकाश राठौड़ ने कहा कि बीजेपी और जेडीएस ने जब सदन ऑर्डर में नहीं था, तब गैरकानूनी तरीके से चेयरमैन बना दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के द्वारा यह असंवैधानिक काम करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने उन्हें चेयर से नीचे उतरने को कहा। हमें उन्हें कुर्सी से उतारना पड़ा, क्योंकि यह अवैध था।
गौरतलब है कि कर्नाटक गौहत्या रोकथाम और मवेशी संरक्षण विधेयक 2020 के नाम से पारित हुए विधेयक में राज्य में गायों की हत्या, तस्करी, अवैध परिवहन, गायों पर अत्याचार करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी के साथ गायों की हत्या करने वालों पर कड़ी सजा का प्रावधान है।


Download Android App
Download iOS App



