उत्तराखंड में रविवार शाम विष्णुप्रयाग पनबिजली परियोजना के पास पहाड़ पर हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने सोमवार को कहा कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि हिमालय में इस तरह के हिमस्खलन सामान्य हैं।
हिमस्खलन के बाद 420 मेगावाट पनबिजली परियोजना के बांध के पास पहाड़ से बर्फ का ढेर नीचे गिर गया। बांध बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास है और खिरोन नदी से कुछ सौ मीटर नीचे है, जिसे अलकनंदा नदी की सबसे खतरनाक सहायक नदियों में से एक माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



