उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से मौसम कई बार करवट ले चुका है। इसी बीच यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है।बता दें कि उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में चेतावनी के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के नए पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगा दी गई है। खराब मौसम और विषम परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा के नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है।
दरअसल, केदारनाथ धाम में दर्शन को प्रति दिन 23 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। केदारनाथ धाम में 15 मई तक नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई। चरणबद्ध तरीके से ये रोक लगाई गई है। पहले 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक रोक लगाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक मई से नए पंजीकरण कराए।
भीड़ को नियंत्रित करने को नए पंजीकरण पर रोक लगाई
आपको बता दें इसके बाद पर्यटन विभाग ने एक से पांच मई के बीच नए पंजीकरण रोके। इस बीच श्रद्धालुओं ने पांच मई से आगे के लिए पंजीकरण कराया। फिर पांच से आठ मई के बीच पंजीकरण रोके गए। अब इस रोक को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। श्रद्धालु अब 15 मई से आगे के लिए केदारनाथ धाम में नए पंजीकरण करा सकते हैं। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फवारी के कारण धाम में विषम भौगोलिक परिस्थितियां बनी हुई हैं।कई टैंट बर्फ के कारण दब गए थे। केदारनाथ पैदल ट्रैक पर बर्फ के कारण चलना मुश्किल हो रहा है। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए केदारनाथ धाम में भीड़ को नियंत्रित करने को नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है।


Download Android App
Download iOS App



