उत्तराखंड के गढ़वाल से बीजेपी सांसद तीरथ सिंह रावत की कार आज भीमगोड़ा-पंत दीप के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में तीरथ सिंह रावत बाल बाल बच गए। दुर्घटना में लगी चोटों के लिए उन्हें हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनको हल्की-फुल्की चोट लगी है। अभी उनकी हालत स्थिर है।
आधी रात को विधायकों से होटल मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे, रातभर की बैठक
भीमगोडा पन्त दीप के पास सामने से आ रही कार के टक्कर मारने से हुई, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। यह घटना आज सुबह करीब 7:30 बजे हुई. हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि कार पूरी तरह पलट गई, गनीमत रही कि सांसद की जान बच गई.


Download Android App
Download iOS App



