Uttarakhand: धामी ने कोविड पर की अहम बैठक, कहा- लोग जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवाएं

Summary :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वायरस महामारी को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 रोधी टीकों के लाभार्थियों को बूस्टर खुराक लगाने के लिए अभियान चलाने को कहा।

कोविड महामारी पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को स्पष्ट किया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना से निपटने के लिए प्रभावी ढंग  से काम करना चाहिए । जिससे की कोविड पर नियत्रंण किया जा सकें। इसी के साथ ही धामी ने आम जनता से एतिहाती खुराक लेने की अपील की है जिससे की वायरस को फेलने से रोका जा सकता है। 
बूस्टर डोज जल्द से जल्द लगवाएं- धामी
जानकारी के मुताबिक उन्होंने विभाग के अधिकारियों को लोगों को बूस्टर खुराक लगाने के लिए शुक्रवार से शिविर लगाना शुरू करने को कहा है। धामी ने कहा कि बूस्टर खुराक के महत्व के बारे में जागरुकता फैलायी जानी चाहिए तथा लोगों को इस महामारी के विरुद्ध टीका लगवाने के प्रति प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
Uttarakhand Rapid Task Force Will Be Formed To Make Drugs Free CM Pushkar  Singh Dhami Announcement ANN | Uttarakhand News: उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त  बनाने के लिए सरकार की बड़ी पहल, सीएम धामी ने किया ये एलान
उन्होंने कहा कि यदि नये मामले सामने आते हैं तो नमूनों को जिनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कोविड नियंत्रण कक्षों को सक्रिय कर दिया जाना चाहिए।
धामी ने कोरोना को लकेर की अहम बैठक
धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश जारी किये। यह बैठक इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर चर्चा करने के लिए बुलायी गयी थी। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने डिजिटल माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लिया तथा बूस्टर खुराक की महत्ता पर जोर दिया।

Desk Team