उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधानसभा की अपनी सीट खाली करने वाले कैलाश चंद्र गहतोड़ी को बृहस्पतिवार को उत्तराखंड वन विकास निगम (यूएफडीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचिव (वन) नितेश झा द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि चंपावत के पूर्व विधायक को मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।
सीएम धामी के लिए खाली की थी चंपावत विधानसभा सीट
गहतोड़ी ने अप्रैल में चंपावत सीट से इस्तीफा दे दिया था ताकि धामी के सीट से चुनाव लड़ने का मार्ग प्रशस्त हो सके। फरवरी में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में खटीमा से हारने वाले धामी ने तीन जून को चंपावत उपचुनाव में 55,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की थी।
यूएफडीसी के अध्यक्ष के रूप में गहतोड़ी की नियुक्ति को यहां के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के प्रति उनकी निष्ठा के पुरस्कार के रूप में देखा जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



