उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के बेटे अंकुर पांडे समेत दो लोगों की आज उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उनका एक साथी घायल हो गया। शिक्षा मंत्री के बेटे कार से उत्तराखंड से गोरखपुर जा रहे थे। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घायल हुआ है साथी कोमा में बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक अंकुर पांडे अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अंकुर खुद गाड़ी चला रहे थे। मंगलवार रात करीब 3 बजे एनएच 24 में बरेली के पास फरीदपुर ने नजदीक आमने-सामने ट्रक और कार की टक्कर हो गई।

हादसे में अंकुर बुरी तरह घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने लिखा, कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय जी के पुत्र अंकुर की सड़क हादसे में असमय मृत्यु का बेहद दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से कामना करता हूं कि अंकुर की आत्मा को शांति व पांडेय परिवार को इस असहनीय दुःख से उबरने की शक्ति मिले।


Download Android App
Download iOS App



