चक्रवाती तूफान के मद्देनजर मुंबई में दो दिन के लिए टीकाकरण स्थगित

Summary :

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को अगले दो दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शुक्रवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके मुताबिक मुंबई में 15 और 16 मई को टीकाकरण अभियान स्थगित रहेगा।

मुंबई के अतिरिक्त महानगर पालिका आयुक्त सुरेश ककाणी ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के मद्देनजर एहतियात के तौर पर टीकाकरण अभियान को रोकने का फैसला लिया गया है। मुंबई में कुल 260 टीकाकरण केन्द्र हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ मुंबई के नजदीक से होकर गुजर सकता है।

Desk Team