V. D. Satheesan कौन हैं, जो बनेंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री? जानें संपत्ति, परिवार और पूरा राजनीतिक सफर

Summary :

VD Satheesan Kerala New CM: कांग्रेस पार्टी ने केरल विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत हासिल किया। नतीजतन, पिछले कई दिनों से चर्चा का एक ही विषय रहा है: चुनाव परिणाम घोषित हो जाने के बाद, राज्य का नेतृत्व कौन करेगा? यह जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई थी। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नए सीएम के नाम पर वीडी सतीशन पर मुहर लगा दी है। ऐसे में जानते है कि कौन हैं वीडी सतीशन? वी.डी. सतीशन की संपत्ति का विवरण…

VD Satheesan Kerala New CM: कांग्रेस पार्टी ने केरल विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत हासिल किया। नतीजतन, पिछले कई दिनों से चर्चा का एक ही विषय रहा है: चुनाव परिणाम घोषित हो जाने के बाद, राज्य का नेतृत्व कौन करेगा? यह जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई थी। हालांकि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य के नए मुख्यमंत्री कौन होंगे। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नए सीएम के नाम पर वीडी सतीशन पर मुहर लगा दी है। ऐसे में जानते है कि कौन हैं वीडी सतीशन? वी.डी. सतीशन की संपत्ति का विवरण (2026): कुल संपत्ति: लगभग ₹6.69 करोड़ (पति और पत्नी की संयुक्त संपत्ति) है।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में गौ-वंश की हत्या पर रोक, सरकार ने पशु वध को लेकर जारी की नई गाइडलाइन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…पढ़े पूरी खबर!

Who is VD Satheesan: वीडी सतीशन बनेंगे नए सीएम

VD Satheesan Kerala New CM (credit-sm)

बता दें कि वी.डी. सतीशन केरल के नए मुख्यमंत्री होंगे। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा की। केरल की AICC प्रभारी दीपा दासमुंशी ने गुरुवार को यह घोषणा की। सतीशन के चयन से यह साफ ज़ाहिर होता है कि कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को दरकिनार कर दिया गया है।

VD Satheesan Political Journey: सतीशन का राजनीतिक सफर

वर्ष / अवधि पद / भूमिका पार्टी प्रमुख बातें
1980s छात्र राजनीति की शुरुआत Kerala Students Union छात्र नेता के रूप में सक्रिय राजनीति में प्रवेश
1990s युवा कांग्रेस में सक्रिय Indian Youth Congress संगठनात्मक स्तर पर पहचान बनाई
2001 पहली बार MLA बने (Paravur सीट) Indian National Congress Paravur से विधानसभा चुनाव जीते
2001–2011 विधायक के रूप में लगातार कार्य कांग्रेस स्थानीय विकास और विपक्षी मुद्दों पर सक्रिय
2011 दोबारा MLA निर्वाचित कांग्रेस विधानसभा में मजबूत वक्ता के रूप में पहचान
2016 फिर से MLA बने कांग्रेस विपक्ष के प्रमुख चेहरों में शामिल
2021 Leader of Opposition, Kerala Assembly United Democratic Front केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता नियुक्त
2021–वर्तमान कांग्रेस के प्रमुख केरल नेता कांग्रेस राज्य सरकार की नीतियों पर मुखर आलोचना और संगठन मजबूत करने पर फोकस

Kerala New Chief Minister की घोषणा के बाद बोलें के.सी. वेणुगोपाल

VD Satheesan Kerala New CM (credit-sm)

नए सीएम की घोषणा के बाद AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “मैं इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत करता हूं। मैं वी डी सतीशन को इस पद के लिए बधाई देता हूं.”मेरा मानना है कि केरलम की जनता ने UDF के पक्ष में एक बड़ा जनादेश दिया है। वी डी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार केरलम की जनता की आकांक्षाओं और वादों को पूरा कर सकती है। निश्चित रूप से, हम केरलम सरकार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं।”

केरलम में कांग्रेस गठबंधन के पास कितने सीटें?

बता दें कि केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 140 में से 102 सीटों पर झंडा लहराया। इस जीत के साथ गठबंधन ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत अपने पाले में लाया है। विधानसभा में कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी दल Indian Union Muslim League (IUML) के पास 22 सीटें, Kerala Congress के पास 8 सीटें और Revolutionary Socialist Party (RSP) के खाते में 3 सीटें आई हैं।

यह भी पढ़े: पीएम मोदी की अपील के बाद बस से सफर पर निकले नितिन गडकरी, बोले- ‘पेट्रोल-डीजल बचाना समय की जरूरत’

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।