VIDEO: शराब पीकर ड्राइविंग कर रहे बॉयफ्रेंड पर केस, गुस्साई गर्लफ्रेंड ने सड़क पर मचाया हंगामा

Summary :

NULL

हैदराबाद में शनिवार देर रात एक लड़की को अपने बॉयफ्रेंड लिए सड़क पर उत्पाद मचाते हुए देखा गया है। लड़की इस बात को लेकर नाराज हो गई कि उसके बॉयफ्रेंड को ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव केस में पकड़ गया। गुस्साई लड़की ने बीच सड़क जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान पुलिस को उसे समझाने में पसीने छूट गए। हालांकि कुछ समय बाद मामला शांत हुआ।

दरअसल, शनिवार देर रात शहर के जुबली हिल्स इलाके में पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी, जहां से युवक-युवती गुजरे तो ट्रैफिक पुलिस ने कार को रुकवाया। कार की तलाशी लेने और पूछताछ के दौरान युवक नशे में धुत दिखाई दिया। खबरों के अनुसार, पुलिस ने युवक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव करने का मामला दर्ज किया। यह सब युवक की गर्लफ्रेंड को नागवार गुजरा और वह बीच सड़क पर ही पुलिस से उलझ गई।

पुलिसकर्मियों के समझाने के बावजूद भी वह सड़क पर ड्रामा करती रही। हालांकि पुलिस लगातार समझाइश करती रही। इसी दौरान मौके पर कुछ मीडियाकर्मी पहुंच गए, जो उस वाकये का वीडियो और फोटो लेने लगे। यह सब देख लड़की पत्थर उठाकर मीडियाकर्मियों के ऊपर फेंकने लगी, जिसके मीडियाकर्मी वहां से भागे। हालांकि, पास में खड़े एक युवक ने वीडियो बना लिया, जोकि वायरल हो गया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team