हल्द्वानी : भारतीय मजदूर संघ के छठे त्रिवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ श्रमिक क्षेत्र में काम किया जा रहा है। देश के विकास में श्रमिकों का विशेष योगदान है। इस मौके पर मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना शून्य से सृष्टि रचना का संकल्प था।
इसकी स्थापना का उद्देश्य था मजदूर क्षेत्र में एक ऐसे श्रमिक संगठन का गठन करना जो मजदूरों का मजदूरों द्वारा, मजदूरों के लिए सिद्धान्त पर राष्ट्रहित, उद्योग हित व मजदूर हित के लिए कार्य करे। उन्होंने कहा भारतीय मजदूर संघ वर्ग संघर्ष जैसे साम्यवादी विचार को नहीं मानता। राष्ट्र का औद्योगिकरण तथा श्रमिकों का राष्ट्रीयकरण इन तीन सूत्रों में भारतीय मजदूर संघ ने अपने उद्देश्यों को स्पष्ट किया है।
इस दौरान पुरानी पेंशन नीति बहाल करने व संविदा मजदूरों को न्याय देने सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, भारतीय मजदूर संघ महिला प्रमुख गीता जयंत गोखले, मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, महामंत्री अनिल राष्ठी आदि मौजूद रहे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय तलवाड़


Download Android App
Download iOS App



