हरिद्वार : गन्ना समिति ज्वालापुर के कर्मचारियों ने वेतन और अन्य भत्तों के भुगतान के लिए एक दिनी हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वह बेमियादी हड़ताल शुरू करेंगे। समिति के करीब बीस कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गौरव पाराशर ने कहा कि कर्मचारियों को फरवरी व मार्च का अब तक वेतन नहीं मिला है। वही भुगतान जल्द मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
क्योंकि समिति को शुगर मिलों की ओर से करोड़ों रुपये का कमीशन नहीं दिया गया है। इस वजह से समिति का खाता खाली हो चुका है। कर्मचारी नेता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के लाखों रुपये के देय भुगतान भी अभी तक नहीं मिल पाए हैं। इससे कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कर्मचारी अपनी मांगों के लिए पहले भी विभाग को चेता चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई हल नहीं हो रहा है। इस कारण उन्हें धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
चेतावनी दी कि सरकार एवं विभाग जल्द से जल्द उनका वेतन व अन्य देय जारी करे, वरना वह बेमियादी हड़ताल शुरू कर देंगे। गन्ना समिति के चेयरमैन जयकुमार चौहान ने भी धरने पर पहुंचकर समिति के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। इस मौके पर महिपाल, अमित, रुचि, कामना जायसवाल, जगदंबा प्रसाद, शमशेर, विनीत व सत्यपाल आदि शामिल रहे।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



