वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले का स्वास्थ्य पहले से थोड़ा खराब हुआ है और वह अब भी वेंटिलेंटर पर हैं। गोखले का यहां जिस अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसके प्राधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।77 वर्षीय गोखले का यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कई स्वास्थ्य दिक्कतों के कारण इलाज किया जा रहा है।
अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने कहा, ‘‘जानेमाने अभिनेता विक्रम गोखले अब भी वेंटिलेंटर पर हैं और (उनका स्वास्थ्य) पहले से थोड़ा खराब हुआ है। उनका रक्तचाप सामान्य रखने के लिए उन्हें दवाएं दी जा रही हैं।’’
रंगमंच, टेलीविजन और फिल्मों में अभिनय करने वाले गोखले अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ (1990), ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999), ‘भूल भुलैया’ (2007), ‘नटसम्राट’ (2015) और ‘मिशन मंगल’ (2019) सहित कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी हाल में रिलीज मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ है।


Download Android App
Download iOS App



