वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने की वज से उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोखले फिल्म, टेलीविजन और रंगमंच के जाने माने सफल एक्टर है।
कुछ ही दिन दीनानाथ अस्पताल में हुए थे भर्ती

डॉक्टरों ने कहा कि गोखले (82) को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, डॉक्टरों ने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि गोखले का परिवार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देगा।

गोखले ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी फिल्मों में 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



