मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, इम्फाल पश्चिम में अकारण गोलीबारी में 2 सेना के जवान घायल

Summary :

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, तो वहीं अब तक इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। कई लोगों के घर इस हिंसा की चपेट में आ गए है।

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है, तो वहीं अब तक इस हिंसा में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। कई लोगों के घर इस हिंसा की चपेट में आ गए है। आज सुबह इंफाल पश्चिम जिले के एन बोलजांग में सशस्त्र बदमाशों द्वारा अकारण गोलीबारी की गई, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए। सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। 
नहीं बाज आ रहे हथियारबंद बदमाश
शुरुआती तलाशी के दौरान एक इंसास लाइट मशीन गन भी बरामद की गई है। अतिरिक्त कॉलम शामिल किए गए हैं और संचालन जारी है। इससे पहले, 18-19 जून की मध्यरात्रि के दौरान कांटो सबल से चिंगमांग गांव की ओर हथियारबंद बदमाशों द्वारा अकारण गोलीबारी के बाद भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था। 
 इंटरनेट सेवा पर बैन 25 जून तक बढ़ा
मणिपुर में अभी भी आगजनी जैसी घटनाएं हो रही हैं, इसलिए राज्य सरकार ने शांति में और अशांति को रोकने के प्रयास में मंगलवार को इंटरनेट पर बैन को और 25 जून तक बढ़ा दिया गया है। अनुसूचित जनजाति  सूची में मेइती को शामिल करने की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान झड़प के बाद 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़क गई। 

Desk Team