गुजरात के वडोदरा में रामनवमी के दिन सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। शहर में जुलूस पर पथराव किया गया, जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया है और भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। आरोपी को पकड़ने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।
बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर रवाना
वडोदरा में गुरुवार को रामनवमी यात्रा निकाली जा रही थी।फतेपुरा गराना पुलिस चौकी के पास अचानक जुलूस पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक मस्जिद के पास दोनों अखबार आपस में भिड़ गए। तत्काल मौके पर पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को पकड़ना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है।
लोगों को घर भेज दिया गया
डीसीपी यशपाल जगनिया ने कहा कि रामनवमी के जुलूस के दौरान एक मस्जिद के सामने स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो गई थी. मौके पर शांति बहाल कर दी गई है। लोगों को घर भेज दिया गया है। कोई घायल नहीं हुआ है। जुलूस को और आगे बढ़ाया गया। कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



