West Bengal Panchayat Election : पंचायत चुनाव में हिंसा दिनहाटा में हुआ बमबारी तो नंदीग्रांम में हंगामा

Summary :

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से ठीक पहले दिनहाटा के विभिन्न गांवों पर बमबारी का मामला सामने आया है। आपको बता दें अपराधियों ने बीती रात दिनहाटा नंबर एक प्रखंड के खारिजा गीतलदह गांव के तृणमूल कार्यकर्ता के घर में बमबारी के आरोप लगे हैं।

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से ठीक पहले दिनहाटा के विभिन्न गांवों पर बमबारी का मामला सामने आया है। आपको बता दें अपराधियों ने बीती रात दिनहाटा नंबर एक प्रखंड के खारिजा गीतलदह गांव के तृणमूल कार्यकर्ता के घर में बमबारी के आरोप लगे हैं।
आईएसएफ के समर्थकों के साथ मारपीट
 वहीं दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में आईएसएफ के समर्थकों के साथ मारपीट की गई है। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में नामांकन लेकर जुलूस निकाला है। इसे लेकर हंगामा है । जानकारी के अनुसार दिनहाटा का इलाका देर रात हुए बम धमाकों से गूंजता रहा। बताया जा रहा है कि पुलिस रात में पहुंची और विस्फोट किए गए बम के अवशेषों के साथ एक ताजा बम भी बरामद किया है।
 एक समूह ने घर पर फेंके बम
अटियाबाड़ी खरिजा गीतलदोहो गांव के बूथ संख्या 6/43 के लंबे समय से नेता रहे कल्याण बर्मन ने नामांकन दाखिल किया। आरोप है एक समूह ने उनके घर के सामने बम फेंका, कल्याण बर्मन यह नहीं बता सके कि रात के अंधेरे में किसने यह घटना की।नामांकन को लेकर भांगड़-2 प्रखंड में काफी गहमागहमी है। एक आईएसएफ कार्यकर्ता तृणमूल पर नामांकन जमा नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए फूट-फूट कर रोने लगा।
टीएमसी पर तोड़फोड़ करने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोग फायरिंग कर रहे हैं। प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दिया गया।  आरोप यह भी है कि बीडीओ कार्यालय के सामने से बम की आवाज भी सुनी जा सकती है। इसके साथ ही दक्षिण 24 परगना के भांगड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर हमला और तोड़फोड़ के आरोप लगे हैं।

Desk Team