किसी भी वयक्ति को जानने के लिए उसका व्यवहार जानना होता है। व्यवहार के आधार पर ही किसी को नौकरी पर रखा जाता है किसी की मदद की जाती है। लेकिन आचरण से बड़ा होता है भरोसा है जो की हर जगह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक अपराधी को अच्छे व्यवहार के चलते रिहा किया गया लेकिन उसने जेल से बाहर आते ही एक नाबालिग़ से दुष्कर्म किया।
पीड़िता को रीवा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया
मध्यप्रदेश में एक बलात्कार के अपराधी को जेल में अच्छे आचरण के चलते सजा का कम कर रिहा कर दिया गया। बाहर की दुनिया में आकर इसी अपराधी ने राज्य के सतना जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान राकेश वर्मा (35) के रूप में सतना के कृष्णा नगर इलाके मे निवासी के रूप में हुई।नाबालिग की स्थिति गंभीर है और आगे के उपचार के लिए पीड़िता को रीवा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
अपराधी पहले भी दुष्कर्म कर चुका
वर्मा 12 साल पहले वर्मा ने जिले में के नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया जिसकी उम्र करीबन साढ़े चार थी। इस केस में उसे दोषी पाया गया और 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई। अभियुक्त ने लगभग सिर्फ सात साल की सजा ही पूरी की और बाकी की सजा उसके सही आचरण के चलते माफ़ कर दी गई।
नाबालिग को अस्पताल लाया गयाA
सीएसपी चौहान ने बताया, ”आरोपी राकेश वर्मा बुधवार शाम करीब 5 बजे जिले के जगतदेव तालाब इलाके से बच्ची को दुलार कर अपने साथ ले गया। जब हमें मामले की जानकारी मिली तो हमने नाबालिग की तलाश की और पाया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है।नाबालिग को अस्पताल लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।
.


Download Android App
Download iOS App



