कोरोना वायरस के प्रसार को थामने के लिए पुडुचेरी में लगाये गये 55 घंटे के साप्ताहांत लॉकडाउन के चलते रविवार को सभी दुकानें एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।लोग अपने घरों में रहे जिससे सभी प्रमुख सड़कें सूनी नजर आयीं।
हालांकि सब्जियां, किराना सामान एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दोपहर दो बजे तक जरूरी सेवाओं को छूट मिली हुई थी।अंतरराज्यीय बसों में बहुत कम यात्री नजर आये।पुडुचेरी में पिछले सप्ताह से नये मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और आज 1008 नये मामले सामने आये एवं 11 मरीजों की जान चली गयी।सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार रात दस बजे प्रभाव में आया था और वह कल सुबह पांच बजे तक रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



