पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में तीन टीएमसी नेताओं की हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को टीएमसी के वार्षिक शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी बैठक में शामिल होने जा रहे स्वप्न मांझी, भूतनाथ प्रमाणिक और झंटू हलदर को गोली मारी गई थी। जहां उन्होंने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बरुईपुर जिला पुलिस की एक टीम ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात आरोपी आफताफुद्दीन को उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया। हालांकि शुक्रवार को दर्ज एफआईआर में नामित छह आरोपियों में अफताफुद्दीन का नाम शामिल नहीं है, लेकिन वह कई संदिग्धों में से एक है।
कपकोट में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता
जांच के दौरान, आफताफुद्दीन ने खुलासा किया कि उसने हमलावरों को तृणमूल नेताओं के दिनचर्या के बारे में सूचना दी थी। तीनों नेता 21 जुलाई को आगामी तृणमूल कांग्रेस के वार्षिक शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी बैठक में शामिल होने जा रहे थे। हालांकि, मामले का मुख्य संदिग्ध रफीकुल और हत्या में सीधे तौर पर शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
आफताफुद्दीन को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आगे की पूछताछ के लिए उसकी हिरासत की मांग करेगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार को चार हमलावर दो मोटरसाइकिलों पर आए और टीएमसी नेताओं का रास्ता रोका। पहले उन्होंने नेताओं को पास से गोली मारी और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



