भारत- इंग्लैंड के बीच का आज दूसरा मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. कुछ दिनों पहले ही भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पटौदी ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला था, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि भारतीय टीम उसे भुल कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है और टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को अपने नाम कर ली है.

हालांकि आज के मैच से पहले ये जान लेना जरूरी है कि वहां के मौसम का हाल कैसा होगा और पिच बल्लेबाजी को सपोर्ट करेगी या गेंदबाजों को. तो 1 जुलाई से जब भारत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहा था तब पहले दो दिन तक बारिश ने बीच में खेल को रोका था, पर फिर अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहा और धूप खिली हुई थी और वही आज भी रहने वाला है. बारिश की संभावनाएं ना के बराबर है और धूप अच्छी खासी रहने वाली है. उम्मीद है की आज हमें एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.

वहीं पिच रिपोर्ट की बात करें तो इस पिच पर हाईएस्ट स्कोर 228 और लोएस्ट 101 रन बने है, तो ऐसे में हम ये कह सकते है कि बल्लेबाजी बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर करेगी. यहां 8 मैचों में से 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, तो आज के मैच में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले बल्लेबाजी ही करने का फैसला करेगी.

वैसे भारत के पास श्रृंखला जीतने का बढ़िया मौका है. अगर भारत इस सीरीज को जीत लेती है तो इंग्लैंड के खिलाफ भारत लगातार चार सीरीज अपने नाम कर लेगा. इससे पहले 2017 और 2018 में भी भारत 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी. फिर पिछले साल भी 3-2 से भारत ने इंग्लैंड को हराया था.


Download Android App
Download iOS App



