कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने हावड़ा के टिकियापाड़ा इलाके में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकवादी होने के संदेह में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक टीम ने शुक्रवार रात दोनों आरोपियों को टिकियापाड़ा के आफताबुद्दीन मुंशी लेन स्थित उनके ठिकाने से पकड़ा।
अधिकारी ने मीडिया से कहा, ‘‘दोनों हावड़ा में आतंकवादी समूह का विस्तार करने में शामिल रहे हैं। हम उनकी भूमिका के बारे में और पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी पाकिस्तान और पश्चिम एशिया में आईएसआईएस के आतंकियों के संपर्क में थे। दोनों आरोपियों में से एक इंजीनियर है।


Download Android App
Download iOS App



