पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में टीएमसी नेता समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलवारों ने आज अंधाधुंध फायरिंग कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतक टीएमसी नेता की पहचान स्वपन माझी के तौर पर हुई है।
बताया जा रहा है कि दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में टीएमसी नेता स्वपन माझी अपने दो साथियों के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने बाइक रोककर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां लगने से टीएमसी नेता समेत तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे और बम बरामद किए हैं। वहीं इलाके में फिलहाल भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों मोटरसाइकिल से 21 जुलाई को होने जा रही बैठक के संबंध में स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यालय इस्पलेनेड की ओर जा रहे थे।
गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हमला
जबकि हमलावर जो चार से पांच की संख्या में थे उनका पीछा कर रहे थे। पीयरर पार्क पर हमलावरों ने स्वप्न माझी को गोली मारी और वह जब मोटरसाइकिल से गिर गया तो धारदार हथियार से हमला कर दिया। माझी के दोनों साथियों झंटू और भूतनाथ की हत्या भी धारदार हथियार से की गयी।


Download Android App
Download iOS App



