Nupur Sharma: बेपरवाह अंदाज में मुस्कुरा रहा चिश्ती…, पुलिस कस्टडी में दिखाया टशन, BJP हमलावर!

Summary :

नूपुर शर्मा का सिर कलम करने पर इनाम देने वाले खादिम सलमान चिश्ती का पुलिस कस्टडी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का सिर कलम करने पर इनाम देने वाले खादिम सलमान चिश्ती (Salman Chishti) का पुलिस कस्टडी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान चिश्ती को मुस्कुराते हुए और थंब का निशान दिखते हुए देखा जा सकता है, उसके इस अंदाज ऐसे लगता है कि सलमान चिश्ती को अपनी गलती का बिलकुल अहसास नहीं हुआ है। बता दें कि यह वीडियो बुधवार यानी कल का का बताया जा रहा है, जब उसे जज के आवास पर ले जाया जा रहा था।  
थंब का निशान दिखते हुए मुस्कुरा रहा सलमान चिश्ती 
जज के सामने पेश होने के बाद सलमान चिश्ती ने अपने बेपरवाह तेवर दिखाए और थंब का साइन दिखते हुए मुस्कुराने लगा। बता दें कि कल ही अजमेर पुलिस द्वारा सलमान चिश्ती को बचाने का पुरजोर प्रयास किया गया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, इस वीडियो में पुलिस चिश्ती को समझती नजर आ रही है। पुलिस ने चिश्ती से कहा, “तू जज के सामने यही बोलना की तू उस वक्त नशे में था, ताकि तू बच सके।” इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए डीएसपी संदीप सारस्वत को लाइन हाजिर कर दिया है। 
BJP ने साधा अशोक गहलोत सरकार पर निशाना 
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “सीएम अशोक गेहलोत की पुलिस नूपुर शर्मा को सरेआम जान से मारने की धमकी देने वाले सलमान चिश्ती को खुद को कानून से बचाने की टिप्स कुछ इस तरह बाट रही है। सलमान चिश्ती ने नशे की हालत में वह भड़काऊ बयान दिया था, ताकि उसे (सलमान) बचाया जा सके। क्या कांग्रेस के शासन में हिंदू जीवन मायने रखता है?’ 

Udaipur Murder Case: CCTV फुटेज आया सामने, हत्या के बाद गौस-रियाज ने की थी इस शख्स से मुलाकात

Desk Team